सरकार के कार्यों को देख विरोधी भी तारीफ करने के लिए मजबूर हो गए हैं – अनूप नाग

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा) – अंतागढ़ विधायक अनूप नाग अपने विधानसभा व्यापी “आपका विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत पानावार पहुँचे। जहां जनता से जनसंपर्क एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन करने पहुंचे। विधायक नाग ने “आपका विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम में आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। वहीं आम जनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत किए। साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जाना। इस दौरान उन्होंने 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को अपने विधायक से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है ।

विधायक नाग ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

विधायक अनूप नाग ने इस दौरान अपना संबोधन दिया उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में इतनी उपलब्धियां हासिल कर ली है कि आज विरोधी भी इस सरकार की तारीफ करते हैं । यह हमारे लिए बड़ी बात है, भारत सरकार से कई अवार्ड मिलना कांग्रेस सरकार की उत्कृष्टता को साबित करता है और जिसके साथ छत्तीसगढ़ अपने विकास के नए आयाम की ओर बढ़ रहा है। चुनाव से पूर्व कांग्रेस के द्वारा जो घोषणाएं की गई थी उन्हें लगभग पूरा कर लिया गया है छत्तीसगढ़ के किसानों से जुड़ी हुई घोषणाओं को सरकार बनते ही कुछ ही घंटों में पूरी कर दी गई, धान की कीमतों का बढ़ाना,धान की कीमतों पर बोनस देना, तेंदूपत्ता की कीमतों पर वृद्धि करना,राम वन गमन पथ कोरिया से बस्तर तक का निर्माण प्रारंभ करना,किसानों का कर्जा माफ करना,राजीव गांधी भूमिहार किसान न्याय योजना के तहत प्रतिवर्ष ₹7000 का भुगतान करना, बेरोजगारों को 2500 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता, 2 रूपये किलो में गोबर खरीदने वाला पहला राज्य बना,मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान योजना का आरंभ करना,मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का प्रारंभ करना, शिक्षाकर्मियों का संविलियन करना, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जाना ऐसे अनेकों जन कल्याणकारी कार्य छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा लगातार किए जा चुके हैं।

ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने की घोषणा

उक्त भेंट मुलाकात कार्यक्रम में विधायक अनूप नाग ने ग्राम पंचायत पानवार में ग्राम वासियों की मांग पर आदिवासियों के देवस्थल घोटुल और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हैंडपंप निर्माण की घोषणा की।

इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रजीत विस्वास,ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकुल पाल,जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिमेष चक्रवर्ती,अमल बड़ाई, विभूति घोष,सविता नायक, जनपद सदस्य सविता केरकेट्टा, स्वपन मिस्त्री,धनसिंह उसेंडी, सुकुमार,सहदेव उसेंडी,सत्येन राम नाग,निरंजन ढाली,हर्षित दास,पवित्र घोष,सुप्रकाश मल्लिक,अमल बैनर्जी,संजय विस्वास,अनिल हालदार,रंजीत मिस्त्री,भगीरथ हालदार,सूरज विस्वास,गीतीश सिकदार, अभिराज ढाली,सुरेंद्र साहू, विकास हालदार,गौर मंडल, रंजीत दे,गौतम विस्वास,रमेश विस्वास,विप्लव सिकदार,सचिन मलिक,कार्तिक राय, लग्राम पटेल, गायता,पुजारी समेत भारी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं युवा मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *