भैरमगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष सुखमती माँझी की नगर को बड़ी सौग़ात

77 लाख रू. की लागत से लगे स्ट्रीट लाइटों का नगर अध्यक्ष सुखमती माँझी ने किया शुभारंभ

भैरमगढ़ :- सोमवार को नगर पंचायत भैरमगढ़ की अध्यक्ष सुखमती माँझी ने भैरमगढ़ नगर को बड़ी सौग़ात देते हुए नगर के 6 वार्डों में 77लाख रुपये की लागत से लगे स्ट्रीट लाइटों की पूजा अर्चना कर स्ट्रीट लाइटों के स्विच ऑन बटन स्टार्ट कर विधिवत शुभारम्भ किया है। 6 वार्ड पेरमापारा, पेटफोड़ी पारा, देवांगन पारा, लोहरापारा, गढ़पारा और नाग पारा शामिल है जहां स्ट्रीट लाइटों की रौशनी से वार्ड जगमगाये है। इसके साथ ही वार्डवासियों को अंधेरे से निज़ात मिलेगी। वार्ड वासियों की लम्बे समय से माँग थी कि वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगे जो सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुखमती माँझी के द्वारा सुभारंभ के साथ पूरा हो गया है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुखमती माँझी ने कहा कि “वार्ड वासियों की लम्बे समय से माँग थी कि वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगे, जिसे आज पूरा किया गया है। स्ट्रीट लाइटों को लगाने में बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी जी का सहयोग विशेष रूप से मिला है। सुखमती माँझी ने आगे कहा कि आने वाले समय में नगर के अन्य वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम किया जाएगा।”

इस दौरान ज़िला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुखदेव नाग, ब्लॉक कांग्रेस भैरमगढ़ के अध्यक्ष लच्छु मौर्य, प्रकाश जेम्स, पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश गुप्ता, कांग्रेस आईटी सेल के मोहित चौहान, मगन नाग, निरमनी बघेल, एंव वार्डवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *