पेट्रोलिंग के दौरान सूचना पर अवैध रूप से धारदार बटंची चाकू लहराते व डराने धमकाने का आरोपी रंगे हाथ पकड़ाया

धमतरी :- पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को आसूचना तंत्र मजबूत करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की जांच, सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में शहर में शांति एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सतत पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी दरमियान पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सिटी पार्क विंध्यवासिनी वार्ड के पास एक लड़का अवैध रूप से बटंची चाकू रखकर लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी हर्ष उर्फ गोलू मानिकपुरी पिता अशोक दास मानिकपुरी को पकड़कर उसके कब्जे से स्प्रिंगदार व धारदार बटंची चाकू बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की परिधि अंतर्गत पाए जाने से मौके पर आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *