प्रियंका ने सीजीपीएससी परीक्षा में 92 वां स्थान लाकर नगर का नाम किया रोशन

रामानुजगंज :-नगर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रामानुजगंज में पदस्थ लेखापाल सूर्य प्रताप कुशवाहा की सुपुत्री प्रियंका कुशवाहा ने लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़ की परीक्षा में 92 वा स्थान लाकर नगर का नाम रोशन किया। जैसे ही प्रियंका के छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित होने की सूचना लोगों को शुक्रवार की देर शाम मिली तो बधाइयां देने वालों का तांता लग गया।
प्रियंका की प्रारंभिक पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर रामानुजगंज में हिंदी मीडियम से 12वीं पूरी करके एनआईटी रायपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य किया। जहां नौकरी छोड़ने के बाद पीएससी की तैयारी कर दूसरे प्रयास में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में 92 वां स्थान लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। शुरू से मेधावी रही प्रियंका ने जहां कक्षा 10वीं 12वीं में अच्छे अंको से उत्तीर्ण की थी वही एनआईटी में भी प्रथम श्रेणी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की वही अपने पिता सूर्य प्रताप कुशवाहा के प्रेरणा से पीएससी की तैयारी प्रारंभ की वह आज पीएससी की परीक्षा पास करके क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रियंका ने कहा कि जिस प्रकार से भाई के द्वारा बेहतर प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपने कार्य का संपादन कर रहे हैं उसी प्रकार मैं भी बेहतर से बेहतर कार्य करने का भरपूर प्रयास करूंगी।
प्रियंका चेन्नई बेंगलुरु एवं कोलकाता में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य कर चुकी है….. शुरू से जुझारू प्रवृत्ति की रही प्रियंका मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में चेन्नई बेंगलुरु एवं कोलकाता में कार्य कर चुकी है।
