कवर्धा विधानसभा में विकास से जनता में प्रसन्नता, कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का दौर जारी

कवर्धा :- छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आस्था प्रकट करते हुए तथा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री मोहम्म्द अकबर के प्रयासों से हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का दौर जारी है। बोड़ला विकासखंड के ग्राम पंचायत लालपुरकला तथा ग्राम खैरबनाकला दो दर्जन लोगों ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री के शासकीय निवास कार्यालय शंकर नगर रायपुर में मंत्री मोहम्मद अकबर ने इन सभी लोगों का कांग्रेस प्रवेश कराया। मंत्री अकबर ने इन सभी लोगों का तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने के पश्चात नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कार्य किए जा रहे है। नागरिकों की समस्या के समाधान के साथ ही उन्हें नई-नई सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इससे सभी क्षेत्रों में खुशहाली का माहौल है। कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों में आर्कषण बढ़ रहा है तथा लोग कांग्रेस से जुड़ कर कार्य करना चाह रहे है। इन लोगों ने कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिए लिखित आवेदन मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष प्रस्तुत किया। इन लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता प्रदान करने अपनी सहमति प्रदान की। इस अवसर पर कांग्रेस के खैरबनाकला सेक्टर प्रभारी शंकर मेढ़े, कवर्धा कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू उपस्थित थे।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों के नाम इस प्रकार है:- लालपुरकला मुकेश साहू, तिरथ साहू, उमेश साहू, भरत साहू, देवलाल धु्रर्वे, महेश धु्रर्वे, अफरोज खान, लालचंद साहू, टिकेन्द्र साहू, राजेश यादव, नर्मदा प्रसाद यादव, जगन्नाथ तिलगाम। खैरबनाकला से जगदीश तिवारी, गुहरू साहू, हेमा साहू, हिरा साहू, जोहित साहू, तिरथ साहू, रघुराम, देवराज, कन्हैया, नेमी साहू, देवचरण, रमेश साहू, दुर्गेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *