किसान मज़दूर जनविरोधी भाजपा सरकार में जिले के जांगला परिक्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार का प्रशासन करे निष्पक्ष जाँच दोषियों पर हो कड़ी कार्यवाही -कमलेश झाड़ी

बीजापुर_ सोमवार दिनांक 16/11/2026को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड कमलेश झाड़ी ने बीजापुर जिले के धान खरीदी केंद्रों में हुए भारी गड़बड़ी और खुला भ्रष्टाचार के मामले को लेकर प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि किसान मज़दूर जनविरोधी भाजपा की सरकार में बीजापुर जिले के धान खरीदी केंद्रों में किसानों के खातों से भारी मात्रा में धान खरीदी और फर्जी तरीके से बड़े पैमाने पर पैसों का हेरा फेरी की है। जहां मात्र एक ही धान खरीदी केंद्र जांगला परिक्षेत्र में 1.58 करोड़ का मामला सामने आया है। यहां तक कि कई मृतक किसानों के खातों से भी पैसों का बड़ी मात्रा में हेराफेरी किया गया है।इसी तरह संपूर्ण जिले में जांच उपरांत करोड़ो का मामला उजागर हो सकता है। वहीं सीपीआई नेता कमलेश झाड़ी नेमौजूदा सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि संपूर्ण जिले के धान खरीदी केंद्रों में किसानों को गुमराह कर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है। जिसमें धान खरीदी केंद्रों के कर्मचारि व ग्रामीड सहकारी बैंक की भूमिका की भी जाँच होनी चाहिए।वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद् बीजापुर जिला प्रशासन से मांग करती है कि संपूर्ण जिले भर में विगत पांच वर्षों से हुए धान की खरीदी और सहकारी बैंक के सभी खातों की निष्पक्ष जाँच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।
अन्यथा आनेवाले दिनों में सीपीआई जिला परिषद् बीजापुर इस मामले को लेकर आंदोलन करेगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *