प्रदेश में चेहरा होगा कमल का फूल, और होगा जीत का आगाज – ओम माथुर

बीजापुर :- भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर अपने एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर मुख्यालय पहुंचे । इस दौरान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में हेलीपेड में प्रदेश प्रभारी का ऐतिहासिक स्वागत किया गया । अपने प्रवास के दौरान ओम माथुर जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों से मुलाकात कर पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव में विजय हासिल करने का मंत्र दिया ।

बस्तर के 12 सीटों पर भाजपा करेगी ऐतिहासिक जीत दर्ज – माथुर

अटल सदन में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में बस्तर के 12 विधानसभा में भाजपा के प्रत्यासी प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है । भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों और भ्रस्टाचार को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रही है । कांग्रेस की सरकार ने गठनो के नाम से जनता के अरबों रुपये का घोटाला कर जनता को ठगने का काम किया है । प्रदेश सहित बस्तर की जनता के सामने कांग्रेस का असली चेहरा उजागर हो चुका है, जनता इन्हें समझ चुकी है । आने वाले चुनाव में जनता इन्हें उखाड़ फेंकने के साथ भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग प्रदान करेगी ।

प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के इस प्रवास के दौरान संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व मंत्री व प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, बस्तर प्रभारी व सासंद संतोष पाण्डे, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जिला अध्यक्ष श्रीनिवास राव मुदलियार, संजय लुंकड़ सहित भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *