बाबा साहेब प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा):- ग्राम पी.व्ही. 63 में शनिवार को ग्राम कल्याण समिति और जय भीम क्रिकेट क्लब पी.व्ही. 63 के संयुक्त तत्वधान में बाबा साहेब प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सी.जी. बोर्ड की 10वीं और 12वीं में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होकर गांव का नाम रोशन करने वाले सफल 10 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व भारतीय संविधान बुक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थी काफी उत्साहित दिखे। इस सम्मान से अभिभावकों ने भी गौरवान्वित महसूस किया है। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र के सामने पूजा अर्चना कर किया गया है।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी अमर मृधा ने कहा कि आगे मुकाम हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का हौसला बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात बच्चों ने मेहनत की, इसके लिए आप सभी लक्की हैं। बच्चों की इस जर्नी में सबसे अहम भूमिका अभिभावकों की रही। साथ ही बच्चों को गढ़ने में शिक्षकों का भी बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने ये भी कहा कि बच्चों ने अभी पहली सीढ़ी चढ़ी है। आगे का सफर बाकी है। लड़कियां भी किसी से कम नहीं हैं। आज के दौर में लड़कियां सफलता अर्जित कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। ऐसे में किसी से अपेक्षा किये बिना सभी लड़कियां आत्मनिर्भर बने।शारीरिक, मानसिक रूप से ताकतवर बनने के लिए शिक्षित होना जरूरी है। जब तक सफलता नहीं मिल जाती, तब तक सभी प्रयास करते रहें. मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती, सफलता उनके कदम चूमेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रेमानंद मंडल,पूर्व उपसरपंच भुवन बड़ाई,ग्राम प्रमुख समर मृधा आदि ने भी सम्बोधित किया।

विद्यार्थियों को दिया एक अच्छा प्लेटफार्म : अभिभावक

सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने कहां की आज बच्चों के लिए ग्रामवासियों ने एक सुंदर प्लेटफॉर्म दिया है। इस सम्मान से छात्रों में एक नयी ऊर्जा के साथ-साथ दूसरे छात्रों को प्रेरणा भी मिलेगी। इस समारोह में शिरकत कर हम सभी अभिभावक भी गौरवान्वित है।

सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने कहा

12वीं में 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कांकेर जिला में छठवाँ स्थान प्राप्त करने वाले विक्की राय ने कहा कि कठिन परिश्रम के बाद अगर सफलता मिलने पर आज इस मंच पर सम्मन मिलना एक नयी ऊर्जा पैदा करती है। इस समारोह में सम्मान प्राप्त करना मेरी लिए बड़ी उपलब्धि है। विक्की आगे पढ़ लिखकर शिक्षक बनकर अपनी सेवाएं देना चाहते है।
12वीं के अमन बड़ाई ने कहा आज सम्मान प्राप्त कर जीवन में एक नयी ऊर्जा मिला है। आगे पढ़ाई कर कृषि वैज्ञानिक बनना चाहता हूं। कक्षा दसवीं के विद्यार्थी कैलाश देवनाथ में कहा कि आगे कॉमर्स की पढ़ाई कर सीए बनना चाहता हूं। कक्षा दसवीं के छात्र कुमारी संजना सरकार में कही की आगे की पढ़ाई कर आईपीएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं। कक्षा दसवीं के छात्र रिक्की विश्वास ने कहा आगे पढ़ाई करके इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने का लक्ष्य है। कक्षा 12वीं के हिमानी मंडल ने कही कि आगे नर्सिंग की पढ़ाई कर स्वास्थ्य क्षेत्र में जाना चाहती है। कक्षा दसवीं के मेघना मंडल ने कहीं की आगे की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती हूं।

सम्मानित किया गए छात्र

विक्की राय,रिक्की विश्वास, अमन बड़ाई,हिमानी मंडल, मेघना मंडल, संजना सरकार, कैलाश देवनाथ,रेशमा देवनाथ,तनुश्री देवनाथ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से समर मृधा,श्रीदाम ढाली,दीपंकर हालदार,परमेश मंडल,पवित्र बड़ाई,ननिगोपाल सरदार,रोहित विश्वास,संजय कर्माकर,गोलक मंडल,उज्ज्वल विश्वास,विशाल बर,सुमन, गणेश,श्यामल सहित समस्त ग्रामवासियों को विशेष सहयोग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *