भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ने संयुक्त मोर्चा की बैठक लेते हुए मोर्चों की संगठनात्मक कार्यों की किया समीक्षा

बीजापुर :- केन्द्र की मोदी सरकार के 09 वर्ष पुर्ण होने को लेकर भाजपा के बड़े नेता विधानसभा स्तर तक पहुंच कर केन्द्रीय योजना का बखान कर रहे हैं।इस बीच लोकसभा प्रवास योजना के तहत राष्ट्रीय मंत्री विधानसभास्तरीय संयुक्त मोर्चा की बैठक ली।

संगठनात्मक समीक्षा की दृष्टि से बीजापुर विधानसभा के संयुक्त मोर्चा की बैठक राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने ली।तथा मंडल से बूथ स्तर तक हुई कार्यों की समीक्षा की एवं आगामी कार्यों को लेकर निर्देश दिया।लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा लोकसभा प्रवास योजना बनाकर विधानसभा व मंडलो तक कार्य संरचना बनाकर कार्य कर रही है।जिसमें राष्ट्रीय स्तर के मंत्री,नेता सीधे विधानसभा से लेकर मंडलों तक पहुंच कार्यकर्ताओं के साथ बैठके कर मोर्चों के समन्वय बनाकर कार्य करने की योजनाएं बन रही है।
कार्यकर्ताओं को सीधे जनता से जुड़कर केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और डॉ.रमन की सरकार में हुई विकास कार्यों को लेकर सीधे संवाद करने की पहल पर जोर देने की बात कही जा रही है।

संयुक्त मोर्चा की बैठक में समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्य योजना बनाया गया।इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,पूर्व मंत्री महेश गागड़ा,प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी,जिला प्रभारी शिव नारायण पांडे,जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार,पूर्व जिलाध्यक्ष जी.वेंकटेश्वर,विधानसभा प्रभारी दीपक बाजपेई,जिलामहामंत्री सतेन्द्र सिंह ठाकुर,गोपाल सिंह पवार सहित सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *