राष्ट्रीय मंत्री के समक्ष नगर के 15 महिलाओं ने किया भाजपा प्रवेश
बीजापुर – विधानसभा स्तरीय बैठक लेने भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे बीजापुर पहुंचे थे इस बीच राष्ट्रीय मंत्री के समक्ष 15 नए महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया।
पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के पूर्व में किये विकास कार्यों से प्रभावित नगर के 15 महिलाओं ने भाजपा प्रवेश किया। नव प्रवेशित महिलाओं को राष्ट्रीय मंत्री धुर्वे और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने भाजपा का गमछा पहनाकर प्रवेश करवाया।
प्रवेशित महिलाओं ने पूर्व मंत्री के भाजपा काल मे हुए कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा को चुनना पसंद करना बताया।
नव प्रवेशित महिलाओं में सुनीता निषाद,तिलोत्तमा नाग,कमला नाग,चांदनी मरावी, पूनम गुप्ता,ममता गुप्ता,बालमति पुनेम,रिया तिवारी,मंजू राव, ममता मौर्य, सत्यम्मा कश्यप, शांति कोरम,जिम्मो हपका, सुजाता धुर्वे रहे।