विष्णु चुने गए तीतिरगांव के पंच


जगदलपुर :- जनपद पंचायत जगदलपुर की ग्राम पंचायत तितिरगांव में पंच के पद के उप चुनाव में विष्णु प्रसाद पाणिग्रही ने जयंत जोशी को 15 वोटों से हरा दिया। यह चुनाव बहुत ही प्रतिष्ठापूर्ण था। यहां के उप सरपंच टेसवंत पाणिग्रही की नौकरी लग जाने से पंच पद रिक्त हो गया था। इसके लिए हुए उप चुनाव में विष्णु प्रसाद पाणिग्रही व जयंत जोशी ने नामांकन भरा था। दोनों प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया था और जमकर प्रचार किया था। मंगलवार को तितिरगांव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। शाम को ही नतीजे आ गए। विष्णु को 47 और जयंत को 32 वोट प्राप्त हुए। 15 वोटों से विष्णु प्रसाद चुनाव जीत गए। ज्ञात हो कि आम चुनाव मे विष्णु प्रसाद को उनके ही भतीजे टेसवंत ने हरा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *