माओवादियों ने लगाया अधिकारी, कर्मचारियों और ठेकेदार पर आर्थिक लेन देन पर कमीशनखोरी का आरोप
भोपालपटनम :- सोमवार की रात भोपालपटनम और रुद्रारम के बीच माओवादियों ने पर्चा फेंक कर अधिकारी और कर्मचारियों सहित ठेकेदार पर आर्थिक लेन देन में कमीशन खोरी का आरोप लगाया है, साथ ही क्षेत्र में पाए जाने वाले बेशकीमती सागौन की तस्करी कर लाखों रुपये कमाने का आरोप भी लगाया है ।
माओवादियों द्वारा फेंके गए पर्चे में क्षेत्र में पाए जाने वाले कोरण्डम, रेत, सागौन सहित अन्य बहुमूल्य चीजों को पड़ोसी राज्य तेलंगाना और महाराष्ट्र के तस्करों के साथ मिल कर तस्करी करने का आरोप अधिकारियों, कर्मचारियों सहित ठेकेदार पर लगाया है । इसके साथ ही नगर पंचायत भोपालपटनम के पुल पुलिया, सीसी सड़क, केनाल निर्माण कार्य मे प्रति टैंकर 800-1000 रुपये अतिरिक्त लेने और मकान वाहन टेक्स के नाम और अवैध वसूली का आरोप भी लगाया है । वहीं पर्चे में कुछ अधिकारियों पर निर्माणाधीन कार्यो पर परसेंटेज लेने का नामजद आरोप लगाया है । पर्चे में आगे लोकसभा, विधान सभा से उपर ग्राम सभा होने के बावजूद नियम का उलंघन करने के साथ साथ गरीबो के मकान में जेसीबी चलाने की बातों का उल्लेख है । माओवादियों द्वारा फेंके गए उक्त पर्चे के बाद एक बार फिर क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है ।
