दीपक ठाकुर बने छ.ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने दी गई दायित्व


कवर्धा :- प्रदेश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन छ.ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का जिला कार्यकारिणी का गठन आज विश्राम भवन में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश स्तर के पदाधिकारी व जिले के वरिष्ठ पत्रकार सहित संगठन के सभी पत्रकार उपस्थित हुए। सभी की उपस्थिति में सर्व सम्मति से छ.ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। सर्व समिति से जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर को चुना गया।

इसी प्रकार सतीश पात्रे को जिला महासचिव, शैलेन्द्र उपाध्यय को जिला उपाध्यक्ष, महबूब खान को जिला सचिव, पुष्कर लहंगी को सह सचिव, संजीव मिश्रा को सह सचिव व संजय तिवारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई है। इसी प्रकार दुखहरण सिंह ठाकुर को शहर अध्यक्ष व संजू गुप्ता को शहर महासचिव मनोनीत किया गया। वही कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष महेश्वर साहू को चुना गया। वही संगठन की बैठक में छ.ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश महासचिव बी डी निजामी , संस्थापक सदस्य रवि वटाने, संजीव तिवारी, सुरेन्द्र कपूर (काके), कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अविनाश ठाकुर उपस्थित रहे। वही बी डी निजामी ने छ.ग श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्य की जानकारी देते हुए संगठन का महत्व बताया गया। वही सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई। वही कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अविनाश ठाकुर ने कहा कि जिले में छ.ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ बहुत मजबूत संगठन है। सभी मिलकर काम करते है लगातार सभी पत्रकार हित पर कई कार्य किये है। वही नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने कहा कि यह संघ के माध्यम से पत्रकार आगे बढ़ सकता है और संगठन को मजबूत कर सकता है। कहा कि वे स्वयं जिला महासचिव थे इस बार सभी पत्रकार साथियों ने मिलकर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिसे पूरे जिम्मेदारी से पत्रकार हित मे काम करेंगे। इस अवसर पर उमेश शर्मा को सलाहकार नियुक्त किया गया। वही कार्यक्रम में चंद्रशेखर शर्मा, संजीव पाण्डेय, मन्नू चंदेल, सूर्या चन्द्रवँशी, रवि ग्वाल, वागीश , भुनेश्वर वैष्णव , अरविंद तिवारी , सूरज यादव , सहित बड़ी संख्या में संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *