भाजपा नेताओं की सिलसिलेवार हत्या राजनीतिक षडयंत्र -गागड़ा
बीजापुर :- बस्तर में भाजपा नेताओं की सिलसिलेवार हत्या पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने सरकार को आड़े हाथों लिया है।
गागड़ा ने भाजपा नेताओं की हत्या को ना सिर्फ टारगेट किलिंग बताया है बल्कि राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप भी लगाया है।
गत दिनों भाजपा एसटी मोर्चा के महामंत्री काका अर्जुन की हत्या पर सवाल खड़े करते गागड़ा ने कहा कि हत्या के एक दिन पहले बीजापुर विधायक विक्रम मण्डावी आवापल्ली के दौरे पर थे। विधायक के दौरे के वक्त ही भाजपा नेता की हत्या से कई सवाल खड़े होते है। घटना को देख प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि यह पूरी तरह से राजनीतिक हत्या है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिये। जांच के दायरे में विधायक मण्डावी को भी शामिल किया जाना चाहिए।
