अखिल भारतीय बढ़ई महासभा का अब बनेगा सामाजिक भवन


संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया भवन का भूमिपूजन

जगदलपुर :- अखिल भारतीय बढ़ई महासभा का अपना सामाजिक भवन जल्द ही तैयार हो जाएगा। भवन के लिए जमीन का आवंटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के तहत हुआ है। भवन निर्माण के भूमिपूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जगदलपुर तथा नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के संसदीय रेखचंद जैन शामिल हुए।

सामाजिक भवन के लिए भूमि मिल जाने से बढ़ई समाज के लोगों में खुशी की लहर फैल गई है। समाज के पदाधिकारियों ने भूमि आवंटन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक रेखचंद जैन के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप सभी समाजों को को भूमि आवंटित की गई है तथा जिन समाजों के पास भूमि थी उन्हें सामाजिक भवन निर्माण हेतु राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बस्तर के विकास में बढ़ई विश्वकर्मा समाज के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि 1985 में दो परिवारों से आरंभ हुए समाज में आज बस्तर जिले में 100 से भी अधिक परिवारों का कारवां जुड़ चुका है। उन्होंने कहा कि जगदलपुर एक ऐसा शहर है, जहां हर जाति, धर्म और प्रांत के लोग निवास करते हैं तथा आपसी सामंजस्य स्थापित कर रहते हैं। सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए प्रायः सभी समाज भवन की आवश्यकता महसूस कर रहे थे।

प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद सभी सभी समाजों को भूमि आवंटन की प्रक्रिया आरंभ की गई। इसके तहत आज छोटे बड़े सभी समाजों को भूमि आवंटित कर दी गई है। इसके अलावा समाजों को भवन निर्माण के लिए राशि भी उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल विश्वकर्मा, सचिव अर्जुन शर्मा, जिला अध्यक्ष मनोरंजन शर्मा, संरक्षक विजय विश्वकर्मा, बंशीलाल विश्वकर्मा, धर्मचंद शर्मा, राम अवतार शर्मा, सितारा शर्मा, राजू शर्मा, केदारनाथ शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, शीतल शर्मा, महेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, विकास शर्मा, वार्ड पार्षद मानिकराम नाग, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, शहर जिला कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री धर्मेंद्र चौहान समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *