नवपदस्थ कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने किया कार्यभार ग्रहण
बीजापुर – जिले के नवपदस्थ कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने 5 अक्टूबर को अपरान्ह में कार्यभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2013 बैच के अधिकारी राजेन्द्र कुमार कटारा इसके पूर्व अपर कलेक्टर, रायगढ़, सीईओ जिला पंचायत जशपुर , सीईओ जिला पंचायत बालोद एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। नवपदस्थ कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत रवि साहू, एसडीएम, बीजापुर देवेश ध्रुव सहित जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान नवपदस्थ कलेक्टर कटारा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और कलेक्टोरेट के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर शासकीय काम-काज के बारे में जानकारी ली।