कांग्रेस की बैठक में चुनावी तैयारी पर किया गया गहन मंथन



रायपुर/ जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को राजीव भवन में हुई। बैठक में पदाधिकारियों से फीडबैक लिया गया तथा चुनावी रणनीति के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मंत्री मोहन मरकाम, कवासी लखमा, प्रदेश सह प्रभारी चंदन यादव, सप्तगिरि शंकर उलका, विजय जागिड़ मौजूद थे।
बैठक में जिला व अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्षों एवं संगठन की विभिन्न विगों के प्रदेश अध्यक्षों को भी बुलाया गया था। कहा जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दीपक बैज ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों से मुलाकात के लिए यह बैठक बुलाई थी, लेकिन इसमें संगठन की तमाम गतिविधियों पर भी विस्तृत चर्चा व समीक्षा हुई।जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश पदाधिकारियों से चुनावी रणनीति पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी ली। विधानसभा चुनाव में पदाधिकारियों के साथ काम करने के तरीके के बारे में भी चर्चा हुई। राजीव भवन में जिलाध्यक्षो और मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण भी प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *