भाजपा की चुनाव समिति में बस्तर को मिली अहमियत


जगदलपुर :- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। बस्तर जिले के भी नेताओं और कार्यकर्ताओं को इन समितियों में स्थान दिया गया है।

वित्त समिति में बस्तर के श्रीनिवास राव मद्दी को सदस्य बनाया गया है।विधिक विभाग समिति सदस्य सुधीर पांडे, कंट्रोल रूम, विमान एवं हेलीकॉप्टर व्यवस्था समिति संयोजक सुभाष राव, अन्य राज्यों से आने वाले कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए गठित समन्वय समिति में सदस्य संग्राम सिंह राणा बस्तर संभाग, वाहन व्यवस्था समिति सदस्य शैलेंद्र सिंह भदौरिया, सांस्कृतिक दल प्रचार समिति सदस्य जयराम दास मानिकपुरी बस्तर संभाग, इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया समिति सदस्य हेमंत पाणिग्रही, सोशल मीडिया समिति सदस्य तेजपाल शर्मा एवं दीपिका सोरी नियुक्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *