जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम के जन्मदिन की धूम



जगदलपुर :- कांग्रेस नेता सुशील मौर्य के नेतृत्व में जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम और युवा कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष संदीप दास का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन समारोह का आयोजन सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य के नयापारा स्थित कार्यालय में किया गया था।

इस दौरान सुशील मौर्य तथा युवा कांग्रेस व महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने केक खिलाकर अनिता पोयाम व संदीप दास को जन्मदिन की बधाई दी। सभी ने बारी-बारी से जगदलपुर की जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम व शहर जिला उपाध्यक्ष संदीप दास को बुके भेंटकर उनका मुंह मीठा करवाया। कार्यक्रम में पार्षद कोमल सेना, प्रदेश सचिव सायमा अशरफ, महिला कोंग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी, युवा मितान अध्यक्ष एस नीला, जाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, रोजविन दास, अफरोज खान, सांसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया शादाब अहमद, एनएसयूआई ग्रामीण जिलाध्यक्ष नीलम कश्यप, आसिम सुता, शिरीष मिश्रा, मनीष कश्यप, सोनू कश्यप, शेखर, अभिषेक गुप्ता, संजू गुप्ता, सुलो कश्यप एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *