छग-ओडिसा अंतरराज्यीय बॉर्डर मीटिंग, रायपुर रेंज- रायगढ़ रेंज और संबलपुर (ओडिसा) रेंज के अधिकारी हुए शामिल

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज आरिफ एच शेख छग-उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्रों में आगामी विधानसभा चुनाव के बेहतर प्रबंधन हेतु बरगढ़ में आयोजित अन्तर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग मे हुए शामिल

संबलपुर रेंज के महानिरीक्षक डॉ दीपक कुमार (भापुसे) ने बरगढ़ में आयोजित मीटिंग की अगुवानी की

नक्सल विरोधी अभियानों तथा सीमावर्ती चौकियों पर बेहतर तालमेल बनाते हुए नशीली सामग्रियों व अवैध वस्तुओं के पारगमन को रोकने हेतु प्रभावी रणनीति पर की गई चर्चा

रायपुर :- पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज आरिफ शेख तथा पुलिस महानिरीक्षक संबलपुर रेंज डॉ दीपक कुमार तथा उपमहानिरीक्षक रायगढ़ रेंज राम गोपाल गर्ग के तत्वावधान में रायपुर रेंज रायगढ़ रेंज तथा उड़ीसा के संबलपुर रेंज के समस्त पुलिस अधीक्षको की आगामी चुनाव को देखते हुए बेहतर समन्वय एवं सहयोग हेतु आयोजित अंतर राज्य बॉर्डर मीटिंग की बैठक बरगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ली गई।

रायपुर, रायगढ़ व संबलपुर रेंज के सीमावर्ती जिलों के सभी पुलिस अधीक्षक आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर समन्वय व सहयोग हेतु बरगढ़ ओडिसा में आयोजित अंतरराज्यीय बॉर्डर मीटिंग में पहुचे।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल गतिविधियों की रोकथाम तथा उन पर प्रभावी नियंत्रण तथा संयुक्त अभियानों को लेकर आवश्यक चर्चा की गई ताकि निर्बाध चुनाव कराया जा सके।

साथ ही दोनों राज्यों की सीमाओं पर चेक पोस्ट पर नाकाबंदी को और प्रभावी तथा सुखदेव बनाने तथा सूचनाओं का आदान प्रदान करने वह अवैध नशीली सामग्रियों तथा अवैध धन के हस्तांतरण को रोकने हेतु चर्चा की गई।

पुलिस महानिरीक्षक संबलपुर नॉर्दन रेंज डॉ दीपक कुमार एवं उड़ीसा के सीमावर्ती जिलों के सभी पुलिस अधीक्षक तथा छत्तीसगढ़ से पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, रायगढ़, महासमुंद, धमतरी, सक्ति एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *