INDIA की मजबूती के लिए हैं तैयार हममणि शंकर वैष्णव

जगदलपुर :- संभाग मुख्यालय जगदलपुर में आईटी सेल व सोशल मीडिया की लोकसभा स्तरीय बैठक राजीव भवन जगदलपुर मे प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर संभाग प्रभारी मणि शंकर वैष्णव ने ली। इस दौरान श्री मणि प्रकाश वैष्णव ने कहा कि *INDIA की मजबूती के लिए हैंतैयार हम* इस उदेश्य को लेकर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के आईटी सेल के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमे आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 व आगामी लोकसभा 2024 को लेकर सोशल मीडिया को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियो को टिप्पस दिए गए । श्री वैष्णव ने कहा कि हमारी लड़ाई एक ऐसी विचारधारा के खिलाफ हैं जो I.N.D.I.A. को तोड़ने में लगी हैं जिसको हम बेनक़ाब कर रहे हैं और मजबूती से आगे भी करेंगे।
प्रदेश सचिव व लोकसभा प्रभारी गीतेश गांधी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव मे जिस प्रकार सरकार बनाई जोकि आपके भरोसे से बनी उस भरोसे को बरकरार रखते हुए भरोसे की सरकार बनाने प्रण प्राण से जुट जाए। प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, प्रदेश सचिव निश्चल लोहरिया, बस्तर लोक सभा अध्यक्ष आशिष मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। इस बैठक मे प्रदेश सह सचिव शुभम वैष्णव, लोकसभा पदाधिकारी असीम सुत्ता, सादाब खान, जलंधर बघेल, जिला अध्यक्ष आदर्श नायक, नितेश दास, रजत दहिया, विधानसभा अध्यक्ष असीम सुता, गिरजा शंकर पाढी, राघवेन्द्र बघेल सहित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *