भाजपा मंडल की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन

बीजापुर :- भाजपा भैरमगढ़ मंडल कार्यसमिति की बैठक शनिवार को भैरमगढ़ में मंडल अध्यक्ष चिन्नाराम तेलम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मंडल बैठक में जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, जिला महामंत्री सतेन्द्र सिंह ठाकुर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा फूलचन्द गागड़ा भी उपस्थित रहे। मंडल बैठक में जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन हुआ तथा आगामी रणनीति भी तय की गई। और बैठक में मंडल कार्यकरिणी व बीएलए 1, बीएलए 2 को विशेष रूप से जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष मुदलियार ने संगठन की रीति-नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए जुट जाएं। सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से हर बूथ पर कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क शुरू करें।

जिलाध्यक्ष मुदलियार ने बताया कि जनता की सेवा ही हम सभी का कर्तव्य है तथा चुनावी वेला नजदीक है। इसलिए सभी पदाधिकारी संगठनात्मक कार्यों में रात दिन जुट जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं करें और पदाधिकारियो को जमीनी स्तर पर जनसेवा तथा जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करें, ताकि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज़्यादा से ज्यादा लोगों को मिले। बैठक में जिला मंत्री हरीश निषाद, रामलाल यादव, दशरथ परबुलिया, मंडल उपाध्यक्ष साईं राम वेंजाम, चैतुराम लेकाम, मुन्नुराम लेकाम, घासीराम समरथ, पकलू कोरसा, रमेश समरथ, सोनल गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *