भाजपा गमछा पहनाकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के कार्यकर्ता बताना बंद करे– गुलशन भण्डारी
बीजापुर :- छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के 6 कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने के दावे के बीच छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के जिला सचिव गुलशन भण्डारी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा की भाजपा और उनके नेता बीजापुर में पूरी तरह लाचार और बेबस हैं, इसीलिए भाजपा और उनके नेता किसी को लाकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के कार्यकर्ता बताते हुए उनका भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करवा रहे हैं भाजपा जनता कांग्रेस (जे) की बढ़ती लोक प्रियता से डरी हुई है जिसके कारण भाजपाई जेसीसीजे की छवि खराब करने की नापाक कोशिश करते हुए अपने प्रदेश के आला नेताओं को खुश करने का प्रयास
कर रहें है। जबकि सच्चाई यह है कि जो 6 लोगों को भाजपा प्रवेश करवा रही है वो जनता कांग्रेस (जे) के सदस्य नही थे । भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद हमेशा झूठ ही परोसती है। भाजपा और उसके नेताओं को समझना होगा की झूठ ज्यादा नही चलने वाला सच हमेशा सामने आ जाता है। सच्चाई यह है की भाजपा ने जनता कांग्रेस (जे )के जिन 6 कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रवेश करवाने का दावा कर रही है वह पूरी तरह झूठ और निराधार है। यह सब भाजपा के बीजापुर जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार अपनी साख बचाने के लिए कर रहे हैं।
गुलशन भण्डारी ने अपने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा की जनाधार लगातार गिर रही है। जिसके बौखलाकर भाजपा ऐसे कार्य कर रही है।
