भूपेश सरकार ने रखा आदिवासियों की भावनाओं का मान



छिंदगढ़ इलाके के दौरे पर पहुंचे उद्योग मंत्री लखमा

जगदलपुर :- उद्योग एवं अबकारी मंत्री कवासी लखमा ने क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान ग्राम पालेम, कासनपाल, कुरोली, जैमेर, चालकीरास, हमीरगढ़ का दौरा कर ग्रामीणों का हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने बड़े उत्साह से मंत्री का स्वागत किया गया।
श्री लखमा ने लोगों को भूपेश बघेल सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि नही इस विषय में भी चर्चा की। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। ग्रामीणों ने सीसी रोड व देवगुड़ी में बाउंड्रीवाल बनाने की मांग की। मंत्री श्री लखमा ने सहर्ष स्वीकार करते हुए सीसी रोड व बाउंड्रीवाल बनाने की घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ढेबरी धुर के नाम से कॉलेज खोलने और उनकी मूर्ति लगवाने के साथ ही सदाशिव मांझी के नाम पर तोंगपाल मिनी खेल मैदान का नामकरण कराने की भी बात कही।

उन्होंने कहा कि आदिवासी दिवस तिहार केवल रायपुर या छत्तीसगढ़ में ही नहीं, अपितु पूरे विश्व मे मनाया जाता है। यह आदिवासियों की वीरता, शौर्य और बलिदान को याद करने का दिन है। पहले छत्तीसगढ़ में 15 साल भाजपा का राज रहा। तब आदिवासी समुदाय के लोग विश्व आदिवासी दिवस पर छुट्टी देने मांग हमेशा करते रहे, लेकिन भाजपा सरकार ने इस पर कभी ध्यान नही दिया। जैसे ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी, सबसे पहले आदिवासी समाज की मांग को ध्यान में रखते हुए 9 अगस्त को पूरे राज्य में आदिवासी दिवस मनाने तथा इस दिन छुट्टी दी जाने की घोषणा की गई। इसके साथ ही हमारी सरकार आदिवासियों के आस्था स्थल देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख तक की आर्थिक राशि का सहयोग कर रही है। आज बस्तर में शांति, सुरक्षा के साथ ही विकास हो रहा है। हर घर बिजली, सड़क, पानी पहुंच रहा है।,उन्होंने आगे कहा की पहले भाजपा के लोग बोलते थे कि फूल छाप में वोट नहीं देने पर चावल नही मिलेगा, राशन कार्ड नही बनेगा। किंतु हमारी सरकार बनने के बाद सभी वर्ग का राशन कार्ड बन रहा है और राशन भी मिल रहा है।

आदिवासी दिवस की दी बधाई
मंत्री श्री लखमा ने सभी ग्रामवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राजूराम नाग, छिंदगढ़ जनपद उपाध्यक्ष नाजिम खान, जनपद सदस्य धनसाय नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष कोसाराम पदामी, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण कश्यप, शशिभूषण सिंह मांझी, लक्ष्मण मरकाम, पूर्व जनपद अध्यक्ष सुकालू नाग, लच्छू, उदयसिंह, मनुरथ, जयपाल चौहान, कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *