भोपालपटनम में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गाय

भोपालपटनम :- भोपालपटनम नगर में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के प्रमुख एवं पदाधिकारी गण गोंडवाना भवन पहुंचकर आदिवासी रीति रिवाज से समाज के प्रमुखों द्वारा देवी देवताओं का पूजा अर्चना किया गया। पश्चात समाज प्रमुख एवं महिलाओं के साथ बाजा गाजा के साथ ग्राम देवी शीतला माता का मंदिर जाकर पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात सभी लोग गोंडवाना भवन में एकत्रित होकर आदिवासी पारंपारिक परिधान को धारण कर बाजे गाजे के साथ नृत्य करते नारे लगाते हुए नगर के मुख्य मार्ग से रेस्ट हाउस चौक से होते हुए रैली निकाला गया।

तत्पश्चात स्वर्गीय राजेंद्र पामभोई क्रिकेट स्टेडियम मैदान में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। जिसके लिए मुख्य अतिथि येलैया कोरम मांझी जी कार्यक्रम का अध्यक्ष कामेश्वर राव गौतम जी विशिष्ट अतिथि अशोक तलावडी जी अल्वा मदनैया जी बसंत राव ताटी रमेश पामभोई रिंकी कोरम संतोष बोरे शालिक राम नागवंशी एवं आलम राममूर्ति नगर के पार्षद गणों की गरिमामय उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया है ।तत्पश्चात समाज के प्रमुखो के द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुए कहा गया की। आदिवासी समाज की एक अलग पहचान है। और हमारी संस्कृति वेशभूषा की अस्मिता को बचाए रखने की अपील की है। और जल जंगल जमीन पर अपने अधिकारों के बारे में जानकारी दी है। जल जंगल जमीन का असली रक्षक आदिवासी ही है ।और अपनी समाज को आगे बढ़ाने के लिए समाज का प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। हम मूल निवासी शासन प्रशासन से मूल अधिकारों को पाने के लिए कदम से कदम मिलाकर संघर्ष करना चाहिए ।समाज में कुर्तियां को और अंधविश्वास को दूर कर समाज को जागृत कर एक नई दिशा देने के लिए हम सब समाज प्रत्येक व्यक्ति कदम से कदम मिलाकर कर आगे बढ़ना चाहिए।अपने अधिकारो की प्रति आवाज बुलन्द करना चाहिए। राज्य एवं देशभर में आदिवासियों के साथ हो रहे अपराधिक घटनाओं के विरोध में आक्रोश जताया है।

ज्ञात हो कि दिनांक 08/ 08/ 2023 के संध्या के समय आदिवासी समाज के द्वारा मणिपुर की घटना की निन्दा करते हुए मशाल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों के द्वारा आदिवासी परिधान धारण कर रंगारंग कार्यक्रमो का आयोजन भी किया गया है। अतिथियों ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आए हुए समाज के सभी लोगो को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।। इस अवसर पर समाज के अधिकारी कर्मचारी ग्रामीण परमा गायता मांझी परगना सिरहा पुजारी पटेल एवम बड़े बुजुर्ग महिला समेत छात्र-छात्राएं समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *