नदी पार कर कोटेर पहुँचे विधायक मंडावी और कलेक्टर कटारा
बीजापुर :-बारिश और बाढ़ के बाद विधायक व कलेक्टर प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर हैं। आज गंगालुर क्षेत्र में कोटेर जाने के लिए विधायक, कलेक्टर विभागीय अधिकारियों के साथ निकले। कोटेर पहुंचने में बाधा बनी मिंगाचल नदी कमर से थोड़ी नीचे बह रही थी। 1 हजार के जनसंख्या वाले इस गांव में लोगों की समस्या सुनने विधायक विक्रम मंडावी और कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने पैदल नदी पार किया।


नदी पार करने के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। कोटेर में विधायक, कलेक्टर ने स्कूल, आंगनवाड़ी, अस्पताल का निरीक्षण किया। पढ़ाई में हो रही दिक्कतों को लेकर ग्रामीणों की मांग पर तुरंत शिक्षादुत की नियुक्ति की गई। कोटेर, रेड्डी क्षेत्र में विधायक मंडावी जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया ।
