सुशील युवा हैं, काबिल हैं, काम कर सकते हैं- बैज

कांग्रेस कार्यालय में हुआ मौर्य का भव्य स्वागत

जगदलपुर :- युवा नेता एवं बस्तर सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य के शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनने पर जगदलपुर के स्थानीय राजीव भवन में जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए फूल माला पहना कर नव नियुक्त शहर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज ने सुशील मौर्य को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे युवा हैं, काबिल हैं, काम कर सकते हैं। इस आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। श्री बैज ने कहा कि जिन अन्य जिलों में जिम्मेदारी नए सिरे से देने की जरूरत होगी, वहां भी इसी आधार पर नियुक्ति की जाएगी।

संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील मौर्य की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे संगठन में युवा पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने की परंपरा है। हम अनुभव के साथ ही युवा पीढ़ी को आगे लाते हैं। कांग्रेस अपने संगठन में 50 प्रतिशत भागीदारी युवाओं को दे रही है। सुशील मौर्य युवा हैं। कर्मठ हैं। युवाओं के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ सामंजस्य स्थापित करने में सक्षम हैं। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस में और गति आयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *