राठौर सिटी कोतवाली और लालाजी सिन्हा परपा के दरोगा
जगदलपुर :- उप महानिरीक्षक एवं बस्तर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने कुछ पुराने थानेदारों की दूसरे थानों में तैनाती और नए निरीक्षकों व उप निरीक्षकों की विभिन्न थानों एवं रक्षित आरक्षी केंद्र में पोस्टिंग की है।
एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक लीलाधर राठौर को बस्तर से सिटी कोतवाली जगदलपुर का, लालजी सिन्हा प्रभारी सायबर सेल को थाना प्रभारी परपा, विकेश तिवारी थाना मारडूम को थाना प्रभारी बस्तर, हर्ष धुरंधर को रक्षित आरक्षी केंद्र को थाना प्रभारी मारडूम, केसरीचंद साहू चौकी प्रभारी परपा को थाना प्रभारी दरभा, तारिक हरीश थाना प्रभारी बडांजी को थाना प्रभारी कोड़ेनार, विकासचंद्र राय रक्षित आरक्षी केंद्र को थाना प्रभारी बड़ाँजी, जितेंद्र कोसले चौकी प्रभारी चित्रकोट को थाना प्रभारी अजाक जगदलपुर, विजय चेलक रक्षित आरक्षी केंद्र को थाना प्रभारी नगरनार, दिनेश यादव रक्षित केंद्र को कैंप प्रभारी नानगुर एवं निरीक्षक सुरेश जांगड़े रक्षित आरक्षी केंद्र को सायबर सेल जगदलपुर का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह दो उप निरीक्षकों और एक सहायक उप निरीक्षक की भी नई पदास्थापना की गई है। रक्षित केंद्र में पदस्थ उप निरीक्षक गणेश राम व राजेश राठौर को क्रमशः परपा व लोहंडीगुड़ा थाना में तैनात किया गया है। एएसआई ज्योति प्रकाश खाखा को नगरनार थाने से रक्षित आरक्षी केंद्र जगदलपुर भेजा गया है।
