शहीद पार्क में योग शेड के लिए विधायक जैन ने किया भूमिपूजन


ओपन जिम एरिया में भी बनाया जाएगा शेड

जगदलपुर :- मंगलवार को सुबह नगर निगम क्षेत्र के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड स्थित शहीद पार्क के ओपन जिम एरिया व योगा स्थल पर शेड निर्माण के लिए संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य व महापौर सफीरा साहू तथा अन्य के साथ भूमिपूजन किया।

सुबह आठ बजे मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन संपादित किया गया। श्री जैन ने निर्धारित समय में कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने निगम अधिकारियों व निर्माण एजें सी को निर्देशित किया। ज्ञात हो कि विधायक रेखचंद जैन के द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अप्रैल माह में जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में 10 करोड़ 27 लाख रुपये के 113 कार्यों को मंजूरी दी थी। इन कार्यों में शहीद पार्क के यह दोनों कार्य भी शामिल थे। पार्क के ओपन जिम एरिया तथा योगा स्थल में शेड निर्माण के लिए लगभग 40 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन दोनों निर्माण कार्यों के लिए मंगलवार सुबह भूमिपूजन किया गया है। विधायक ने भूमिपूजन कर पार्क में आने वाले लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी की है। भूमिपूजन के समय उपस्थित लोगों के चेहरे की सुकून व होठों की मुस्कान इस बात की साक्षी रही। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष सुशील मौर्य, महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, राजेश राय, पार्षद मानिकराम नाग, सूर्या पाणि, दयाराम कश्यप, एल्डरमेन अम्माजी राव, कार्यपालन अभियंता नगर निगम धर्मेंद्र मिश्रा, इंजीनियर अशोक कोर्राम, अमर सिंह, हेमंत श्रीवास, निर्माण एजेंसी के अधिकारी, योग- व्यायाम करने वाले लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *