कांग्रेसजनों ने हर्षोल्लास से मनाया भूपेश का जन्मदिन



जगदलपुर :- कांग्रेसजनों ने यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। पार्टी पदाधिकारियों और कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों ने श्री बघेल को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू, प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशवर्धन राव सहित समस्त पार्षदों ने देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को बस्तर और प्रदेशवासियों की ओर से जन्मदिन की बधाई प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु व उज्जवल भविष्य की कामना की। राजीव शर्मा, मेयर सफीरा साहू, यशवर्धन राव, कनीज़ फातिमा, सुषमा कश्यप, सुशीला बघेल, सुनीता सिंह, बलराम यादव, दयाराम नाग, सुखराम नाग, श्वेता बघेल, लता निषाद, ललिता राव, शुभम यदु, अब्दुल रशीद आभास महंती व अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पांच साल पहले और आज के छत्तीसगढ़ में जमीन आसमान का अंतर आ चुका है। वे बदलाव के सूत्रधार, किसानों की उम्मीद, बच्चों के प्रिय कका, मजदूरों की ताकत, महिलाओं के सम्मान के रक्षक, छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सेवक हैं। उन्होंने सबका दिल जीता है, सभी के चेहरों पर मुस्कान लाई है। श्री बघेल द्वारा शुरू की गई योजनाओं ने राज्य को अलग पहचान दी है और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। शहर के धरमपुरा स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों व निःशक्तजनों के साथ इस अवसर की खुशियों के साथ फल वितरित कर केक काटा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *