श्याम अवतार केडिया बने भारतीय खाद्य निगम सलाहकार समिति के सदस्य
रायपुर :- वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन एवं खाद्य व उपभोक्ता मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे की अनुशंसा पर रायपुर जिला भाजपा नेता श्याम अवतार केडिया को भारतीय खाद्य निगम के छत्तीसगढ़ सलाहकार समिति सदस्य बनाया गया है ।
श्याम केडिया लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं । उन्होंने पार्टी एवं संगठन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है । जिसके फलस्वरूप भाजपा प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ भारतीय खाद्य निगम का सलाहकार समिति सदस्य नियुक्त कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है । केडिया को खाद्य निगम सलाहकार सदस्य के रूप में नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है ।
