राष्ट्रीय ओपन सब जूनियर एवं कैडेट जूड़ो प्रतियोगिता में बीजापुर के खिलाड़ियों का हुआ चयन

बीजापुर- 20वीं राज्य स्तरीय ओपन सब जूनियर एवं कैडेट जूड़ो प्रतियोगिता कुम्हारी-दुर्ग में 20अक्टूबर से 22अक्टूबर तक आयोजित हुई जिसमें बीजापुर के खिलाड़ियों नें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, चार रजत,एवं तीन कांस्य पदक प्राप्त कर 7नवंबर से 13 नवंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ओपन सब जूनियर एवं कैडेट जूड़ो प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पंजाब में आयोजित होगी।बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों के चयन पर क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी एवं कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा नें चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *