जगदलपुर में दो मेयर के बीच होगी टककर



जगदलपुर :- बस्तर संभाग की इकलौती सामान्य विधानसभा सीट जगदलपुर में इस बार दो पूर्व महापौरों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
जगदलपुर सीट के लिए भाजपा पहले ही किरण देव सिंह को मैदान पर उतार चुकी है। बहुप्रतीक्षित कांग्रेस प्रत्याशी का नाम आज बुधवार को घोषित किया गया। कांग्रेस ने जतिन जायसवाल पर दांव खेला है। जतिन जायसवाल और किरण देव सिंह जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। इस तरह जगदलपुर की जंग में दो पूर्व महापौर दमखम दिखाने जा रहे हैं। दोनों ही जगदलपुर शहर की तासीर को भलिभांति समझते हैं। 58 वर्षीय जतिन जायसवाल 2014 से 2019 तक शहर सरकार के मुखिया रहे हैं और पिछड़ा वर्ग से आते हैं। वे उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाते हैं और कांग्रेस से नए चेहरे हैं। इस तरह दो पूर्व महापौरों के बीच इस बार विधायक पद के लिए होने वाला चुनावी मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *