कांग्रेस की दूसरी सूची में 53 नाम, 10 विधायकों का टिकट कटा


रायपुर दक्षिण से महंत रामसुंदर दास , धरसींवा से छाया वर्मा एवं बलौदाबाजार से शैलेष त्रिवेदी को टिकट

रायपुर :- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए एआईसीसी ने दूसरी सूची जारी कर 53 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पहली सूची में 30 प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी। 90 विधानसभा सीटों में से कुल 83 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। 7 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं 10 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए है। एक -दो दिनों में बची सीटों के भी प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।
जारी सूची में जिन विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं उनमें भरतपुर-सोनहत से गुलाब सिंह कामरो, मनेंद्रगढ़ से रमेश सिंह, प्रेमनगर से खेलसाय सिंह, भटगांव से पारसनाथ राजवाड़े, प्रतापपुर से राजकुमारी मरावी, रामानुज गंज से डॉ. अजय तिर्की, सामरी से विजय पैकरा, लुंड्रा से डॉ. प्रीतम राम, जशपुर से विनयकुमार जायसवाल, कुनकुरी से यूडी मिंज, पत्थलगांव से रामपुकार सिंह, लैलूंगा से विद्यावती सिदार, रायगढ़ से प्रकाश शक्राजीत नायक, सारंगढ़ से उत्तरी जांगड़े, धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया, रामपुर से फूलसिंह राठिया, कटघोरा से पुरूषोत्तम कंवर, पाली- तानाखार से द़ुलेश्वरी सिदार, मरवाही से डॉ. केके ध्रुव, कोटा से अटल श्रीवास्तव, लोरमी से थानेश्वर साहू, मुंगेली से संजीत बनर्जी, तखतपुर से डॉ. रश्मि आशीष सिंह, बिल्हा से सियाराम कौशिक, बिलासपुर से शैलेश पांडे, बेलतरा से विजय केशरवानी, मस्तूरी से दिलीप लहरिया, अकलतरा से राघवेंद्र सिंह, जांजगीर चांपा से व्यास कश्यप, चंद्रपुर से रामकुमार यादव, जैजैपुर से बालेश्वर साहू, पामगढ़ से शेषराज हरबंस, बसना से देवेंद्र बहादुर सिंह, खल्लारी से द्वारिकाधीश यादव, बिलाईगढ़ से कविता प्राण लहरे, बलौदा बाजार से शैलेष त्रिवेदी, भाटापारा से इंदर कुमार साव, धरसींवा से छाया वर्मा, रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा, रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय, रायपुर दक्षिण से महंत राम सुंदर दास, अभनपुर से धनेंद्र साहू, राजिम से अमितेश शुक्ला, ब्रिंद्रानवागढ़ से जनक लाल ध्रुव, कुरुद से तारिणी चंद्राकर, संजारी बालोद से संगिता सिन्हा, गुंडरदेही से कुंवर सिंह निषाद, दुर्ग शहर से अरुण वोरा, भिलाई नगर से देवेंद्र यादव, वैशाली नगर से मुकेश चंद्राकर, अहिवारा से निर्मल कोसरे, बेमेतरा से आशीष कुमार छाबड़ा और जगदलपुर से जतिन जायसवाल के नाम शामिल हैं।


इन सीटों की घोषणा अटकी
कांग्रेस ने दूसरी जो सूची जारी की है उसमें 53 नाम हैं। अभी भी पार्टी ने 7 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। इनमें रायपुर उत्तर, धमतरी, बैकुंठपुर, सरायपाली, महासमुंद, सिहावा और कसडोल विधानसभा सीटें शामिल हैं। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में वोटिंग होगी। इनमें धमतरी को छोड़कर सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।

इनका कट गया है टिकट
कांग्रेस ने दूसरी सूची में 10 विधायकों का टिकट काट दिया है। अब तक जारी 83 सीटों की सूची में कुल 18 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। वहीं 6 विधायकों की सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। मनेंद्रगढ़ से डॉ. विनय जायसवाल, रामानुज गंज से बृहस्पत सिंह, सामरी से चिंतामणि महराज, प्रतापुपर से प्रेमसाय सिंह टेकाम, लैलूंगा से चक्रधर सिदार, पाली- तानाखार से मोहित केरकेट्टा, बिलाईगढ़ से चंद्रदेव राय, धरसींवा से अनिता शर्मा, जगदलपुर से रेखचंद जैन का टिकट कट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *