सूरज छाप गुड़ाखू फैक्ट्री में हादसा, 3 मजदूरों की मौत,शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलॉके में संचालित है फेक्ट्री
रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहर के बीचों-बीच सदर बाजार की संकरी गलियों में चलाई जा रही एक गुड़ाखू फैक्ट्री में हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, तीनों मजदूर गुडाखू फैक्ट्री में काम के दौरान मिश्रण करने वाली टंकी में गिर गये थे, जिसके बाद तीनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं इलाज के दौरान तीनों मजदुर की मौत हो गई है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।गुड़ाखु फैक्ट्री में मृतक मजदूरों के नाम पुरुषोत्तम साहू पिता इतवारी साहू 28 साल निवासी नेहरू नगर चांदनी चौक,नेतराम साहू पिता फ़िरंता साहू 59 साल निवासी शहीद नगर खमतराई,जोगेश्वर उईके उर्फ जग्गू पिता भागीरथी उईके 40 साल निवासी धोबीतालाब आमापारा आजाद चौक शामिल हैं।
