एक लाख का इनामी माओवादी जनमिलिशिया कमांडर ने किया समर्पण, कई गम्भीर अपराधों में था शामिल

बीजापुर :- पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर सुंदरराज पी के दिशा निर्देशन में क्षेत्र में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत् गंगालूर एरिया कमेटी अंतर्गत गंगालूर जनमलिशिया कमाण्डर राजू कोरसा उर्फ मधु पिता पोदिया कोरसा उम्र 23 वर्ष निवासी दुरधा थाना नैमेड़ जिला बीजापुर ने दिनांक शनिवार 30.10.2021 को पुलिस अधीक्षक बीजापुर कमलोचन कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक आशीष कुंजाम के समक्ष माओवादियो की खोखली विचारधारा, जीवन शैली, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं प्रताड़ना से तंग आकर तथा छत्तीसगढ शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है । छग शासन की ईनाम नीति के तहत् माओवादी के धारित पद पर 1.00 लाख (एक लाख रूपये) का ईनाम घोषित है । उक्त माओवादी को गंगालूर एलओएस कमाण्डर बसंती द्वारा संगठन में भर्ती कराया गया था। संगठन में भर्ती उपरान्त प्रशिक्षण प्राप्त कर गंगालूर एरिया कमेटी में आई.टी. टीम में कार्य किया । उसके बाद इसे संगठन में गंगालूर जनमिलिशिया कमाण्डर की जिम्मेदारी दी गई । संगठन में रहने के दौरान 2010 में किरन्दुल में बारूद लूट, 23 नग टिप्पर वाहनों में आगजनी की घटना, पुलिस पार्टी पर हमला, आरक्षक की हत्या, शासकीय सम्पति को नुकसान पहुंचाने,वर्ष 2011 में ग्राम रेडडी रोड काटकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल , ग्राम रेडडी केरिपु के जवानों के लिए राशन ले जा रही वाहन रोककर राशन लूट की घटना जैसी गम्भीर अपराधों में शामिल था । समर्पण के बाद शासन की पुनर्वास नीति के तहत दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *