मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी वर्गो के हित में कार्य किया है

अकबर कुर्मी समाज की बैठक में पहुच कर मांगा समर्थन

कवर्धा :- कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी तथा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर कवर्धा में स्थित कुर्मी छात्रावास भवन में पहुच कर कुर्मी समाज की बैठक में उपस्थित हुए | उन्होंने समाज के गणमान्य नागरिको से कांग्रेस पार्टी के लिए समर्थन मांगा| उन्होंने कहा के कांग्रेस के सरकार ने अपने वायदे निभाए है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी वर्गो के हित में कार्य किया है |
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने बताया के कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया की कांग्रेस की सरकार बन्ने पर फिर से किसानो के क़र्ज़ की माफ़ी की जाये | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानो के प्रति अपनी चिंता व्यक्त करते हुए घोषणा पत्र समिति के बैठक में अपनी सहमति दी की किसानो का कर्जा फिर से माफ़ किया जाये |
कांग्रेस सरकार के कार्यो के बारे में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने बहुत से कार्य करने के बावजूद बहुत से कार्य शेष रह जाते है |कांग्रेस इस बार भी छतीसगढ़ में सरकार बनाने जा रही है | कांग्रेस की अगली सरकार बनने पर प्रदेश के विकास व समाज के प्रतेक वर्गो के हितो के कार्य करने के लिए कोई कसर नही छोड़ी जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *