कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के लिए पलकें बिछा दी ग्रामीणों ने
दरभा ब्लॉक के गांवों में किया सघन जनसंपर्क
लोहंडीगुड़ा :- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बस्तर के सांसद व चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दीपक बैज के स्वागत और सम्मान के लिए दरभा ब्लॉक के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने पलकें बिछा दी। अपनी अवाम से ऐसा प्यार पाकर दीपक भावविव्हल हो उठे। दीपक है तो उजाला है, विश्वास है, विकास है के गगनभेदी नारों ने दीपक बैज के तन, मन को आलोकित कर दिया, उनमें जीत के विश्वास को और भी परवान चढ़ा दिया। दीपक बैज दरभा ब्लॉक की ग्राम पंचायत छिंदवाड़ा, धुररास व ग्राम कावारास में जनसंपर्क व चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए ग्रामीणों का सैलाब उमड़ पड़ा।

कांग्रेस प्रत्याशी श्री बैज ने लोगों से संवाद करते हुए उन्हें कांग्रेस सरकार की विचारधारा व योजनाओं से अवगत कराया और कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। ग्रामवासियों ने दीपक बैज के समक्ष मुखर होकर कहा कांग्रेस की भूपेश सरकार ने किसानों के कर्जा माफी की घोषणा सहित विकास व उत्थान के लिए जो कार्य किया है, जो सौगात दी है वह सराहनीय व स्वागत योग्य है। हमारा हाथ सिर्फ कांग्रेस के साथ है, क्योंकि भूपेश है तो भरोसा है और दीपक है तो उजाला और विश्वास है। दीपक बैज के प्रति ग्रामीणों का स्नेह उमड़ पड़ा था। लोग उन्हें सुनने और उनके समक्ष अपने दिल की बात रखने के लिए आतुर नजर आ रहे थे। बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा उपस्थित थे, जिनका उत्साह देखते बन रहा था। दीपक बैज लोगों के उत्साह और प्यार से अभिभूत हो उठे।
