जिले में गरिमायी ढंग से मनाया जायेगा राज्य स्थापना दिवस,मिनी स्टेडियम में आयोजित राज्योत्सव समारोह के मुख्य अतिथि होंगे विक्रम शाह मंडावी

मिनी स्टेडियम बीजापुर मे राज्य स्थापना दिवस समारोह का होगा आयोजन
बीजापुर – छतीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 1 नवंम्बर को भव्य एवं गरिमामयी ढंग से राज्य स्थापना दिवस का आयोजन होगा उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी होंगे। समारोह को सफलतापूर्वक आयोजन के लिए कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने नामजद अधिकारियों की डयूटी लगाई है। सम्पूर्ण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू होंगे जिसके कुशल मार्गदर्शन में आयोजन सम्पन्न होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जिले के विकास पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
