आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मण्डावी को दिया खुला समर्थन
बीजापुर – विधानसभा चुनावों में मतदान से एक सप्ताह पहले बीजापुर में आम आदमी पार्टी जिला इकाई ने सबको चौकाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मण्डावी को समर्थन देने का एलान कर दिया है। बीजापुर कांग्रेस कार्यालय में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल दुर्गम, उपाध्यक्ष सदाशिव यालम, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक अधयक, ग्राम कमेटी मेंबर, विंग कमेटी के कार्यकर्ता सहित 170 से ज्यादा कार्यकर्ताओ ने पत्रकारवार्ता में समर्थन देने का एलान किया।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल दुर्गम ने मीडिया से चर्चा में बताया कि कांग्रेस शान्तिपूर्व वातावरण बनाकर देश हित मे काम करने वाली पार्टी है। भाजपा दंगा- फसाद करने वाली पार्टी है। देश बचाने और संविधान बचाने के लिए हमे कांग्रेस को मजबूत करते हुए बीजापुर में हर किसी के दुख सुख में साथ रहने और सतत विकास की ओर अग्रसर रहने वाले विक्रम मण्डावी को जितना आवश्यक है। सर्वसम्मति से आम आदमी पार्टी के एक एक कार्यकर्ताओ से चर्चा के बाद सर्वसम्मति से समर्थन का निर्णय लिया गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू राठौर ने कहा आम आदमी पार्टी का कांग्रेस और बीजापुर से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मण्डावी को समर्थन देना दर्शाता है कि कांग्रेस का विकास जन जन तक पहुंचा है। माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के कामो पर जनता विश्वास करती है। विधायक विक्रम मण्डावी के कामो पर जनता विश्वास करती है। इसी विकास और विश्वास का परिणाम है कि आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने आज हमें खुला समर्थन दिया है। महेश गागड़ा को आज की रात नींद नही आने वाली है।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लालू राठौर, कांग्रेस नेत्री नीना रावतिया उद्दे, वेणुगोपाल राव,नगरपालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, जय कुमार नायर, रितेश दास, श्यामू गुप्ता, पुरुषोत्तम सल्लुर, दिलीप बाफना और संतोष गुप्ता मौजूद थे।
