खड़गे का भव्य स्वागत


जगदलपुर :- बस्तर संभाग के चुनावी दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने भव्य स्वागत किया। श्री खड़गे सुकमा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। जगदलपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील मौर्य, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू व अन्य नेताओं ने श्री खड़गे का स्वागत किया। लोग जो माला श्री खड़गे को पहनाते थे, उस माला को खड़गे पहनाने वाले के गले में डाल देते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *