विजय तिलक कर माताओं ने दिया बैज को दिया जीत का आशीष



लोहंडीगुड़ा :- विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87 चित्रकोट के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज का विधानसभा क्षेत्र में लगातार सघन जनसंपर्क जोरों पर जारी है। गांवों में माता बहनें श्री बैज का विजय तिलक कर उन्हें जीत के लिए आशीर्वाद दे रही हैं।

दीपक बैज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में स्थित सभी विकासखंडों के गांवों में तूफानी दौरा और जनसंपर्क जारी है। वे हर गांव में पहुंचने का प्रयास निरंतर कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्त्ताओं की टीमें तथा दीपक बैज के कट्टर समर्थक ग्रामीणों के दल अलग से गांव गांव में दीपक की अलख जगा रहे हैं। लोगों का उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है। भूपेश है तो भरोसा है, दीपक है तो उजाला है और दीपक है तो विकास एवं आत्मविश्वास है के नारे गांव गांव में गूंज रहे हैं। और तो और महिलाओं की टोलियां भी दीपक बैज के समर्थन में मातृशक्ति को जगाने का काम कर रही हैं। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में दीपक बैज के प्रति अविश्वसनीय लगाव का नजारा देखने को मिल रहा है। दीपक बैज जिस गांव में जाते हैं, उस गांव के बड़े बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सारे कामकाज छोड़ दीपक बैज के चारों ओर जमा हो जाते हैं। दीपक बैज जब गलियों में जनसंपर्क करते गुजरते हैं, तब महिलाएं आरती की थाल लेकर उनकी बाट जोहती अपने घरों के दरवाजे पर खड़ी रहती हैं।. जैसे ही काफिला घर के सामने आता है, महिलाएं उसे रोककर दीपक बैज का विजय तिलक करती हैं, उनकी आरती उतारती हैं और उन्हें जीत के लिए आशीर्वाद देती हैं। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए श्री बैज कांग्रेस के पक्ष में मतदान हेतु मतदाताओं से अपील करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *