कांग्रेस सरकार सभी परिवारों की आर्थिक स्तिथि करेगी मज़बूत महिला कार्यकर्ता घर घर पहुच कर दे रही है जानकारी

कवर्धा,,,कवर्धा विधानसभा के चुनाव में शहर महिला कांग्रेस कमेटी की टीम घर -घर जाकर कांग्रेस पार्टी का प्रचार कर रही है |

अध्यक्ष रानू मनोज दुबे के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए कार्यो की जानकारी देने वाले पर्चे का वितरण कर रहे हैं | महिला कार्यकर्ता गृहनियो को बता रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार आने पर प्रत्येक गैस सिलेंडर पर 500 रूपये की सब्सिडी दी जाएगी , 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी ,गरीब परिवारों को दस लाख रु तक के इलाज की सुविधा मिलेगी ,बच्चो क लिए के जी से मुफ्त पढाई की सुविधा प्रारंभ होगी जो कि पी जी तक चलेगी| इसके आलावा साढ़े 17 लाख गरीब परिवारों को खुद का आवास मिलेगा | कांग्रेस की सरकार महिला स्व सहायता समूहों तथा सक्षम योजना अंतर्गत लिए गए क़र्ज़ को माफ़ करेगी | कांग्रेस सरकार ने अब तक 16 वादों की घोषणा कर दी है

रानू दुबे के साथ कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने वाली महिलओं के नाम इस प्रकार हैं -नारायणी टोंडर, रचना कोसले, रोशनी मेरावी,रामेश्वरी चौहान,फूलवती डेहरिया,मुस्कान देश्लेहरे , त्रिवेणी मानिकपुरी ,संतोषी मानिकपुरी ,चंद्रिका रजक,उमा यादव ,राधा निषाद,लता नाविक,लीला धुर्वे , सहोदरा साहू ,हीरा बघेल,चंदा जोशी ,काजल विश्वकर्मा , कांति लहरें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *