आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजा खड़ग राज के समर्थन में ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
कवर्धा,,,सहसपुर लोहारा – आम आदमी पार्टी की ताकत लगातार बढ़ती जा रही है। राजा खड़ग राज सिंह के समर्थन में रोज ग्रामीण महल पहुंचकर या जनसम्पर्क अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। कांग्रेस पार्टी से जुड़े कई प्रतिष्ठित और समाज प्रमुखो ने राजा खड़ग राज सिंह के समक्ष पार्टी में प्रवेश किया जिनमें प्रमुख रूप से मानसिंह साहू,राजा साहू कल्याणपुर, रामेश्वर साहू,चैनू साहू, बोधराम यादव कल्याणपुर, मेहर साहू, ईश्वरी साहू, जगदीश साहू, ईश्वर साहू, राजेलाल साहू,रामदास झरिया सिल्हेटी एवं अन्य ग्रामीण ने आप पार्टी का दामन थामते हुए राजा खड़ग राज सिंह के समर्थन में तन, मन, और धन से कार्य करने की बात कही।
