भाजपा को लगा तगड़ा झटका, भाजपा के 200 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
कवर्धा :- मतदान के 2 दिन शेष बचे हैं ऐसे समय किसी पार्टी के कार्यकर्ता यदि दूसरे पार्टी में जाते हैं पहले को नुकसान दूसरे को फायदा कितना होगा यह तो समय बताएगा फिर हाल अभी दो सौ से अधिक भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में आए
माना जाए कांग्रेस ने भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। दो सौ से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।कवर्धा से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने उन्हें पार्टी का गमछा पहना कर उनका स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार अकबर भाई के जनसंपर्क दौरे में ग्राम खैरझीटी, कोको, नवघटा एवं मोहगाँव के 136 वरिष्ठ व युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इनके अलावा ग्राम भलपाहरी और रेंगाखार ग्राम पंडरिया क्षेत्र के भाजपा के 65 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है।
