धूमधाम से मनाया गया ईसर गौरा गौरी विवाह महोत्सव


जगदलपुर :- शहर के पथरागुड़ा में ईसर गौरा गौरी विवाह महापर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पूरे पांच दिनों तक समाज के लोग इस पर्व के उल्लास और भक्तिभाव में डूबे रहे।

छत्तीसगढ़ की गोंडी संस्कृति के महाप्राण ईसर गौरा – गौरी विवाह महापर्व के प्रति प्रत्येक गोंडियन जन में गहरी आस्था रहती है I गोंड़ समाज की परंपरा एवं सांस्कृति का यह अनमोल धार्मिक पर्व है I यह पर्व सृजन की देवी, प्रकृति स्वरूपा गौरा स्वयंभू ईसर राजा के विवाह पर आस्था का प्रतीक है I यह मनमोहक लोकगीतों एवं नृत्यों से सरोबार गोंड़ समाज की धरोहर है I यह पर्व 8 से 12 नवंबर तक पांच दिवसीय, माता मंदिर पथरागुड़ा के पास संतोष ध्रुव के निवास के सामने धूमधाम मनाया गया। इस अवसर पर प्रतिदिन संध्या 7 बजे से आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज के लोग तथा मोहल्ले के सदस्य उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महति योगदान देते रहे। विदित हो कि इस कार्यक्रम का आयोजन सालों पहले से बंद था। समाज के युवा पदाधिकारियों एवं महिलाओ ने इस कार्यक्रम को फिर से जागृत करने का बीड़ा उठाया। सभी के प्रयासों से यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में मुख्य रूप से समाज के परिक्षेत्र अध्यक्ष अशोक मंडावी, लीलेश्ववर ध्रुव, करण सिंह ध्रुव, संभागीय जिलाध्यक्ष संजय ध्रुव, राधेश्याम ध्रुव, ओमप्रकाश ध्रुव, केशव ध्रुव, नीलकंठ ठाकुर, घनश्याम ध्रुव, महिला प्रभाग से दया ध्रुव, गौरी ध्रुव, राधा ध्रुव, युवक, युवतियों, समाज की वरिष्ठ मातृशक्ति की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *