प्रियंका गांधी के रोड शो में शामिल हुए बघेल और बैज


रायपुर :- राजधानी रायपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने 14 नवंबर को रोड शो किया। रोड शो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार करने आईं प्रियंका गांधी ने 14 नवंबर को शाम करीब 5 बजे रोड शो की शुरुआत रायपुर के राजीव गांधी चौक पर स्थित स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। उनका रोड कोतवाली चौक, सत्ती बाजार, ब्राह्मण पारा, शीतला माता चौक, आरडी तिवारी स्कूल, आमापारा चौक, अग्रसेन चौक तेलघानी चौक तक चला। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी के साथ वाहन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, कांग्रेस प्रत्याशी विकास तिवारी समेत अन्य नेता सवार थे। वहीं प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू व दूसरे नेता अन्य वाहन से साथ साथ चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *