भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक



जगदलपुर :- भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर छत्तीसगढ़ भाजपा के नव निर्वाचित 54 विधायकों को आज सोमवार 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बोरिया कला पहुंचने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने सभी विधायकों को सूचित कर दिया है।
बैठक में भाग लेने के लिए जगदलपुर के विधायक किरण देव, चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा के विधायक चैतराम अटामी समेत बस्तर संभाग के सभी नव निर्वाचित विधायक रायपुर के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।सूत्रों के मुताबिक भाजपा विधायकों की बैठक प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मंडाविया बैठक लेंगे और मुख्यमंत्री के नाम पर भी चर्चा करेंगे। संभावना है कि इसके पहले इन तीनों नेताओं की मौजूदगी में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा विधायक दल के नेता का भी चयन कर लें। उसके बाद प्रदेश भाजपा के नेता इन केंद्रीय नेताओं के साथ राजभवन रवाना हो सकते हैं और राज्यपाल से भाजपा की सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध कर सकते हैं। संभावना है कि बहुत जल्द सरकार का गठन कर लिया जाएगा और नई सरकार का शपथ ग्रहण साइंस कॉलेज मैदान या फिर नया रायपुर के मैदान पर होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *