बीजापुर में कांग्रेस की नही जिला प्रशासन की जीत है – महेश गागड़ा
बीजापुर :- पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा ने पत्रकार वार्ता लेते हुए क्षेत्र के मतदाता, पत्रकार और चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियो का आभार व्यक्त करते हुए बीजापुर जिला प्रशासन पर कांग्रेस का एजेंट बन कर काम करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं विक्रम मंडावी की जीत को कांग्रेस की जीत ना होकर जिला प्रशासन की जीत बताया।
महेश गागड़ा ने आगे कहा कि कांग्रेस हार के डर से भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम से फर्जी माओवादी पर्चा लगा कर भाजपा कार्यकर्ताओं में भय का महौल पैदा करने का प्रयास किया गया, वहीं पत्रकारों को भी डराने धमकाने का भरसक प्रयास किया गया। पर्चा किसने निकला था इस बात की जानकारी जिला प्रशासन और पुलिस के पास होने के बावजुद किसी तरह की कार्यवाही नही किया जाना कई संदेह को जन्म देता है। लगातार मैदानी कर्मचारियों की बैठक लेकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करवाने का निर्देश दिया जाता रहा। बीजापुर में विक्रम और कांग्रेस नही जीती है बल्कि जिला प्रशासन की जीत हुई है।
महेश गागड़ा ने कहा अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है, सरकार के बनते ही जिले में विभिन्न योजनाओं में किये गए भ्रष्टाचार की जांच कराया जाएगा और दोषियों पर कार्यवाही भी किया जाएगा। इस प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष श्रीनिवास राव, जिला उपाध्यक्ष लव कुमार उपस्थित रहे।
