जनप्रतिनिधियों के सम्मान में किया गया पौधारोपण


रायपुर :- पर्यावरण प्रेमी संगठन रायपुर के द्वारा देवपुरी स्थित प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल में आज जनप्रतिनिधियों के सम्मान में पांच पौधे लगाए गए।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए पर्यावरण प्रेमी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आर डी दाहिया ने बताया कि संगठन के द्वारा निरंतर वृक्षारोपण किया जाता है। इसी कड़ी में आज देवपुरी स्कूल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सम्मान में रायपुर जिला अध्यक्ष वेदव्यास मिश्रा के द्वारा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सम्मान में विद्याभूषण दुबे के द्वारा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के सम्मान में आर डी दहिया के द्वारा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के सम्मान में आर आर वैष्णव के द्वारा अलग अलग चार बादाम के पौधे लगाए गए।
इसी प्रकार से नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के सम्मान में संगठन के द्वारा सेमल का पौधा लगाया गया ।
संगठन के प्रांतीय प्रवक्ता विद्याभूषण दुबे ने बताया कि इन पौधों की देखरेख साफ-सफाई का कार्य संगठन के द्वारा आगामी एक वर्ष तक किया जाएगा । श्री दुबे के अनुसार पिछले दिनों उत्तराखंड के सुरंग से सुरक्षित निकले श्रमिकों के सम्मान में भी 41 पौधे लगाया गया था । इसी प्रकार से विधानसभा निर्वाचन के दौरान निर्वाचन अधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों के हाथों भी नीम के पौधे संगठन के द्वारा लगवाए गए थे। संगठन के रायपुर जिला अध्यक्ष वेदव्यास मिश्रा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश को नई पहचान मिलने और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचेगी ऐसी उम्मीद उन्होंने जन प्रतिनिधियों से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *